यूपी के आजमगढ़ में एक मौलवी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला अफजल अमीरी (38) काफी दिनों से जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव के मस्जिद में रहता था। यहां नमाज पढ़ाता था। बच्चों को मजहबी तालीम भी देता था। गांव के लोग अफजल अमीरी को क्रम से घर बुलाकर भोजन कराते थे। एक दिसंबर की दोपहर अफजल एक व्यक्ति के यहां भोजन करने गया था। परिवार के अन्य लोग कहीं गए थे। घर में 18 वर्षीय युवती ही थी। इस दौरान अफजल ने युवती से दुष्कर्म किया। परिवारवालों के आने पर युवती ने इसकी जानकारी दी तो लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस की सक्रियता पर बिरादरी के तमाम लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों की शादी कराने के लिए पंचायत बैठा दी। रौनापार थाने में पंचायत में दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। थाना गेट पर स्थित एक व्यक्ति की दुकान पर दोनों का निकाह करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि समझौते के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए और इनका निकाह करा दिया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






