हरदोई। बहू ने विवाद के बाद सास को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम म्योना का है। जहा महेश पुर निवासी कटोरी (55) पत्नी लोकपाल रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज में किराए के मकान में रहने वाली अपनी बहू अनीता पत्नी श्रवण से मिलने के लिए गई थी। रविवार को ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला महिला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया। जिसके बाद सोमवार देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इस दौरान अनीता ने अपनी सास कटोरी को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल कटोरी को लेकर अनीता खुद ही जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती कराने के बाद वहां से चली गई। अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के बाद कटोरी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






