Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 12:34:29 AM

वीडियो देखें

*रायबरेली के जिलाधिकारी की गाय चोरी होने से हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

*रायबरेली के जिलाधिकारी की गाय चोरी होने से हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

(शादाब हुसैन)
रायबरेली के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की गाय चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। दरअसल, डीएम संजय कुमार खत्री ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र के किरण गौशाला को एक गाय दी थी जो कि बुधवार रात चोरी हो गई। सुबह जब मामले का पता चला तो हड़कंप मच गया। मामला डीएम से जुड़ा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। गाय शाहीवाल नस्ल की है। थानेदार सचिन गुप्ता का कहना है कि गौशाला संचालक की लापरवाही से गाय कहीं चली गई है। चोरी नहीं हुई है। उसकी खोजबीन करवाई जा रही है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *