Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 4:52:46 AM

वीडियो देखें

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सो रहा बच्चा जिंदा जला,तीन झुलसे

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सो रहा बच्चा जिंदा जला,तीन झुलसे

उत्तर प्रदेश में दिवाली की रात को एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक 10 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। जबकि बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी मां और दो भाई झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव काठ गंगा के रहने वाले शिव श्याम शर्मा की पत्नी रेनू (38) बुधवार रात 9 बजे किचन में खाना बना रही थी। उसका बेटा अमन (10) दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बिजली की शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। बेटा अमन जिस कमरे में सो रहा था, आग की लपटें उसमें तेज थीं। मां रेनू के अलावा अमन के दोनों भाईयों अनमोल (12) और आयुष (6) ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन ये तीनों भी लपटों में झुलस गए। आग लगने की सूचना पर डायल 100 टीम पहुंची। झुलसे मां और बेटों को खलीलाबाद जिला अस्पताल भेजा। वहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया। मां रेनू और दो बेटों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार और कोतवाल सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *