Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 10:17:16 PM

वीडियो देखें

ग्रामों का भ्रमण कर योजनाओं का सत्यापन करें नोडल अधिकारी: जिलाधिकारी

ग्रामों का भ्रमण कर योजनाओं का सत्यापन करें नोडल अधिकारी: जिलाधिकारी

बहराइच 14 सितम्बर। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद के
चिन्हित 220 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी
गयी है। विभिन्न ग्राम पंचायतों के नामित किये गये नोडल अधिकारियों
द्वारा सम्बन्धित ग्राम पंचायतों का सघन भ्रमण कर मुख्य रूप से ग्राम
पंचायतों की साफ-सफाई, खाद्यान्न वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ
भारत मिशन अन्तर्गत निर्मित स्वच्छ शौचालय, स्कूलों तथा आॅगनबाड़ी
केन्द्रों के भवनों एवं शौचालयों की स्थिति, विद्युतीकरण की स्थिति,
सम्पर्क मार्गांे की स्थिति, पेंशन तथा स्वास्थ्य योजनाओं इत्यादि का
सत्यापन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित
बैठक के दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने नामित नोडल अधिकारियों को
निर्देश दिया कि ग्रामों के भ्रमण के दौरान जो भी कमियाॅ पायी जायें,
उसके लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी के साथ वार्ता कर उसका समाधान भी
करायें। जिलाधिकारी ने इस सन्दर्भ में सभी विभागीय अधिकारियों व खण्ड
विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोडल अधिकारियों के भ्रमण के दौरान
जो भी कमियाॅ पायी जायें उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे विभागीय
संसाधनों से तत्काल दुरूस्त करायें। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों
को यह भी निर्देश दिया कि ग्राम के भ्रमण के दौरान वरासत से सम्बन्धित
मामलों के साथ साथ ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत संचालित योजनाओं के बारे
में भी फीड बैक प्राप्त कर लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी राम सुरेश
वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ए.के. पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला विकास
अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उपायुक्त मनरेगा शेषमणि सिंह, जिला विद्यालय
निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी व नोडल
अधिकारी मौजूद रहे

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *