Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 4:16:07 AM

वीडियो देखें

नीतीश ने दी रक्षाबंधन पर बहनों को एक दिन के लिए फ्री बस सेवा की सौगात

नीतीश ने दी रक्षाबंधन पर बहनों को एक दिन के लिए फ्री बस सेवा की सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन पर बहनों को एक दिन के लिए फ्री बस सेवा की सौगात दी है. रविवार को रक्षाबंधन के दिन महिला यात्री बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी.बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रक्षाबंधन के दिन यानी रविवार को महिलाओं को किराया नहीं देना होगा. निगम ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है. इस सुविधा का लाभ महिलाएं शनिवार रात 12 बजे से लेकर रविवार रात 12 बजे तक उठा सकती हैं.निगम के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया,”निगम की ओर से इस संबंध में बस चालकों को निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि पटना शहर में ही निगम की 76 सिटी बसें चल रही हैं.”उन्होंने कहा कि इसके अलावे मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दरभंगा में भी सिटी बसों को निगम द्वारा परिचालन किया जा रहा है. इसके लिए संबंधित पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों को भी भेजा गया है. इस मुफ्त यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित यात्रा की सुविधा मुहैया कराना है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *