शाहजहांपुर
जलालाबाद गुरुद्वारे में पिछले शनिवार से सिंह सभा का द्वारा चलाये जा रहे, पाठ कार्यक्रम में आज सोमवार को गुरु नानक देव का 551वाँ प्रकाश पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया और सैकड़ों अनुयायियों ने लंगर भी ग्रहण किया। ग्रन्थी बलदेव सिंह, बलजीत सिंह प्रगट सिंह अमृतपाल सिंह सुखदेव सिंह बलविन्द्र सिंह ने सोमवार सुबह 11बजे से 2:00 बजे तक सुन्दर सुन्दर प्रवचन का गुणगान किया। वहीं कविसरी जत्था बाबा हरजीत सिंह बलजीत सिंह बलविन्द्र सिंह के मुखारबिन्दु से लोगों ने सुन्दर सुन्दर कविसरी योग्य प्रवचनों का श्रवण किया। लंगर चलाने वाली कमेटी में सरदार मंजीत सिंह (प्रधान) सुखविंदर सिंह, करनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह लब्बा,, सर्वजीत सिह, परमजीत सिंह आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






