अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.12.2020 प्र0नि0 सोनौली श्री धन्नजय सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के साथ देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित/वारंटी एवं थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 221/20 धारा 147,279,353,307 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट व 4/21 खान एवम् खनिज अधि0 के वांछित अभियुक्तगण 1-कमलेश यादव पुत्र चंद्रिका यादव, 2-सुग्रीव यादव पुत्र बहादुर यादव, 3- रामकेश पुत्र नंदलाल निवासी गण हनुमानगढ़ीया महतो टोला थाना सोनौली जनपद महराजगंज के घरों पर दबिश दी गई तो अभियुक्तगण अपने घरों पर मौजूद मिले जिन्हें मुकदमा उपरोक्त के संबंध में अवगत कराकर समय करीब 2:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया एवं अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
? गिरफ्तार अभियुक्तगण-?
1-कमलेश यादव पुत्र चन्द्रिका यादव
2- सुग्रीव यादव पुत्र बहादुर यादव
3-रामकेश पुत्र नन्दलाल नि0गण हनुमानगढ़िया महतो टोला थाना- सोनौली जनपद महराजगंज।
पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 श्री धन्नजय सिंह थाना सोनौली जनपद महराजगंज ।
2- उ0नि0 श्री यशवन्त किर्णेन्द्र चौधरी गौरव थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
3- कां0 मनीष कुमार यादव थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
4- कां0 आशुतोष कुमार थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
5- कां0 रामप्रीत कुमार थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
6- कां0 नवनीत कुमार थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






