साल 2020 में कोरोना वायरस से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि साल 2021 अच्छे दिन बीते।
गो कोरोना गो का नारा लगाते हुए लोग
इस दौरान आज नौतनवा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू खान के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस का प्रतीकात्मक पुतला जलाया और कोरोना वायरस जाओ का नारा लगाया।
इस कार्यक्रम के मौके पर कस्बे के हनुमान चौक पर इकट्ठा होकर सभी ने पुतला जलाया। नौतनवा कस्बे के व्यापारियों व अन्य लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









