बृजमनगंज कस्बे के देबलासपुर गांव के सरस्वती बालिक महाविद्यालय के समीप सड़क पर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में आज दो पहिया वाहन चालक को रोकने में एक होमगार्ड को लगी चोट।
मिली जानकारी के अनुसार आज देबलासपुर गावँ के सरस्वती बालिका महाविद्यालय चौराहे पर बृजमनगंज थाने के SI उमाकांत सरोज के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में उनके साथ मौजूद Si अनग कुमार अपने हमराही विनोद कुमार ,राम नवल यादव के साथ मौजूद थे जहाँ पर राम नवल यादव दारा एक दो पहिया वाहन को रोकने में गहरी चोट आ गयी चोट लगने से सर से ब्लड निकले लगा तत्काल एस आई उमाकांत सरोज ने अपने हमराहियों की मदद से उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया जहाँ उन्हें सर में चोट आने से 4 टांके डॉक्टर द्वारा लगाए गए।इलाज के एक घंटे बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह देते हुए छोड़ दिया।
मीडिया की थानाध्यक्ष से हुई वार्ता में बताया गया कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और लड़के से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम रूपल s/० रामकेवल है जो रसूलपुर जिला महराजगंज का निवासी है जो अपने रिस्तेदारी चैनपुर में आया था और अपने घर जा रहा था जहां सघन चेकिंग अभियान में राम नवल यादव द्वारा उसको रोकने का प्रयास किया जिससे दोनों की आपस मे भिड़ंत हो गयी। वाहन की टक्कर से होमगार्ड को काफी चोंटें आयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल होमगार्ड की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दो पहिया चालक पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






