महाराजगंज के यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने रविवार को मानवता दिखाइ। उन्होंने महाराजगंज फरेंदा मार्ग पर पड़े कुत्ते का अंतिम संस्कार कराया है। यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव रविवार को महाराजगंज से फरेंदा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर एक कुत्ता मृत पड़ा था। फिर उन्होंने गाड़ी रोक दिया और एक व्यक्ति के माध्यम से उसका अंतिम संस्कार कराया।
यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सड़क पर दुर्घटना भी शिकार होने वाली कई जानवर ऐसे ही महीनों तक पड़े रहते हैं। लेकिन कोई भी उसे ध्यान नहीं देता है। सभी को चाहिए कि ऐसे जीव जंतुओं को सड़क पर ना पड़ा रहने दें इससे जहां वातावरण प्रदूषित होता है। वही मानवता भी शर्मसार होने लगी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






