महाराजगंज के जिला मुख्यालय पर स्थित सपा कार्यालय पर सपाइयों ने आज कर्पूरी ठाकुर का 97 वीं जयंती कार्यक्रम मनाया और गोष्ठी का आयोजन भी किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमीर हुसैन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का मुख्यमंत्री काल उनके सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य भारत की जनता के लिए आदरणीय हैं। हम समाजवादियों को सच्चे मन से आज के दिन से प्रेरणा लेनी चाहिए ।
वहीं गोष्ठी का संचालन करते हुए पार्टी के जिला महासचिव दीनबंधु गुप्ता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माला अर्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर सही मायने में समाज के अन्तिम व्यक्ति के हितैषी थे। आजीवन उनके दशा को सुधारने के लिए उन्होंने संघर्ष किया। इनके निधन से देश को गहरा आघात लगा। इनके खाली जगह की भरपाई नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर विजय यादव, दिलीप शुक्ला, विश्वनाथ मद्धेशिया, इज़हार, मासूम अली, भोला यादव के साथ तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






