महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोमा गांव के बिन टोली के निकट सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे एक बाइक सवार एक बालक को रोक दिया। इस दौरान बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य निचलौल ले जाया जा रहा था, लेकिन बालक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कलनहीं खुर्द गांव निवासी जयनारायण यादव का 12 वर्षीय लड़का पिंकू साइकिल बनवाने डोमा चौराहे पर गया था। जहां से साइकिल बनवाने के बाद पिंकू घर की ओर वापस लौट रहा था। अभी पिंकू बिन टोली के निकट ही पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने पिंकू को रौंद दिया। जिस दौरान पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि घायल पिंकू को अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। मृत बालक के पिता नारायण यादव गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। पिंकू भाई गोलू और बहन आराधना से छोटा था। पिंकू के मौत के बाद अस्पताल पहुंची माता रो रो कर बेसुध हो जा रही थी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






