Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 10:43:07 AM

वीडियो देखें

महाराजगंज नौतनवा इंटर कॉलेज में सेना द्वारा गोरखा भर्ती कैंप में नेपाली युवाओं ने जमकर किया हुड़दंग, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

महाराजगंज नौतनवा इंटर कॉलेज में सेना द्वारा गोरखा भर्ती कैंप में नेपाली युवाओं ने जमकर किया हुड़दंग, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

नौतनवा इंटर कॉलेज में शुरू हुई भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उमड़े नेपाली युवाओं ने जमकर हुड़दंग मचाया। जिसको लेकर कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया‌। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर और दंगाइयों को वहां से भगाया।

खबरों के मुताबिक शुक्रवार को नेपाल के 4 जिले के गोरखा रेजीमेंट के जवान की भर्ती भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, बड़ी संख्या में नेपाल के रूपंदेही जिले से सटे नेपाली युवक रात करीब 4:00 बजे से ही भर्ती होने के लिए लाइन में खड़े हो गए और सुबह 9:00 बजे तक जितने लोग भी कैंप में प्रवेश हो गए उनकी भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। लेकिन 9:00 बजे के बाद उपस्थित लोगों को गेट पर ही रोक दिया गया। जिसके बाद नेपाली युवाओं की संख्या हजारों में पहुंच गई गेट पर लाइन में खड़े लोगों को जब पुलिस द्वारा बताया गया कि आप लोगों की आज भर्ती नहीं हो पाएगी तो करीब दो-तीन हजार संख्या में उपस्थित नेपाली युवाओं ने शोर शराबा मचाते हुए युवाओं ने बाहर लगे तीन नोटिस बोर्ड एक आवश्यक सूचना बोर्ड को तोड़कर गिरा दिया। इंटर कॉलेज के कार्यालय पर ईट पत्थर चलाकर कार्यालय का शीशा भी तोड़ दिया और दंगाइयों के इस बर्ताव को देखकर पुलिस ने सड़क पर हल्का बल प्रयोग करके उन्हें भगाने में विवश किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज गोरखा रेजीमेंट में भर्ती के लिए नेपाल से 4 जिलों के युवा आए हुए थे, उन्हें करीब 6-7 सौ लोगों को भाग लेने की सूचना दी गई लेकिन एकाएक नेपाली युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा हो गई जिसके बाद यह नेपाली युवक हुड़दंग मचाने लगे वहीं पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *