मेगा इवेन्ट ‘‘अनन्ता’’ के तहत 35 महिलाओं को किया गया पुरस्कृत
बहराइच 08 मार्च। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी शम्भ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 35 महिलाओं को मेगा इवेन्ट ‘‘अनन्ता’’ के तहत रू. पाॅच-पाॅच हज़ार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत सी.एच.सी. मिहींपुरवा की ए.एन.एम. श्रीमती हेमलता व लाली मिश्रा, थाना मोतीपुर की महिला आरक्षी कु. विजय लक्ष्मी, कु. स्वाती व कु. आकांक्षा, तहसील नानपारा अन्तर्गत लेखपाल श्रीमती सुमन राय, कु. प्रतिभा चैधरी व कु. प्रीति मिश्रा, थाना-नानपारा उप निरीक्षक सुश्री रम्भा गुप्ता व आरक्षी ममती मौर्या, तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ब्लाक कैसरगंज की ग्राम पंचायत डढ़ैला की ग्राम प्रधान श्रीमती रूपरानी वर्मा, अपराजिता सामाजिक समिति कैसरगंज की अध्यक्षत सुश्री किरन वैश, ग्राम पंचायत गजाधरपुर के ग्राम अजीज़पुर की ग्राम प्रधान कु. तरन्नुम, नगर पंचायत जरवल की सभासद सुश्री कोमल लता गुप्ता तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र परसेण्डी की ए.एन.एम. सुश्री आयशा परवीन, तहसील पयागपुर अन्तर्गत तालाब बघेल की मालांच व पूजा, भगवतपुर की ममता, अर्चना व रीता तिवारी, तहसील महसी अन्तर्गत भगवानपुर सुश्री अनुराधा, हरदी की सुश्री पूनम, चुरईपुरवा सुश्री कुसुम शुक्ला, केशवापुर सुश्री आरती यादव व मिर्ज़ापुर की सुश्री प्रियंका मौर्या, तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत प्रथम संस्था की सुश्री रेखा तिवारी, समाज सेविका सुश्री पूनम श्रीवास्तव, लेखपाल सुश्री उमापाल, बी.एल.ओ. सुश्री सबा कौसर व सुश्री आयशा परवीन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत फखरपुर की सपना मिश्रा व सुमित्रा, तेजवापुर आरती, कैसरगंज की नीतू वर्मा व रिसिया की गीता देवी को सम्मानित किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






