Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 11:53:23 AM

वीडियो देखें

समाधान दिवस पर एसपी महराजगंज ने थाना फरेन्दा व पुरन्दरपुर पर पहुंच की जनसुनवाई

समाधान दिवस पर एसपी महराजगंज ने थाना फरेन्दा व पुरन्दरपुर पर पहुंच की जनसुनवाई
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा जायसवाल की रिपोर्ट

आज दिनांक 13-03-2021 को समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा थाना फरेन्दा व थाना पुन्दरपुर
पर जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान जनशिकायतों को सुनकर उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। तथा राजस्व व पुलिस टीम का गठन कर गुण दोष के आधार पर जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्र तथा जनपद मुख्यालय/उच्चाधिकारीगण से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जो भूमि विवाद सम्बन्धित हो थाना दिवस पर उच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाय। तथा भूमि विवाद रजिस्टर एवं समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित किया जाये तथा उन मामलों का त्वरित निस्तारण कराते हुए अद्यावधिक कर ली जाये। जनसुनवाई के दौरान *थाना फरेन्दा पर -2 व थाना पुरन्दरपुर पर- 0, कुल = 02 प्रा0पत्र* प्राप्त हुये।

जनपद के विभिन्न थानों पर समाधान दिवस के अवसर पर कुल- 39 प्रा0 पत्र प्राप्त हुए जिसमें से कुल़-05 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । शेष जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *