Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:23:52 PM

वीडियो देखें

राजकीय उद्यान कपूरथला का डीएम ने किया निरीक्षण

राजकीय उद्यान कपूरथला का डीएम ने किया निरीक्षण
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 15 मार्च। कपूरथला स्थित राजकीय उद्यान में जनसुविधाओं के विकास के लिए कराये जा रहे कार्यों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ उद्यान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि जनसुविधाओं के विकास के लिए राजकीय उद्यान में शौचालय का निर्माण, महिला/पुरूष योगा स्टेज, ट्री गार्ड एवं मेडिटेशन एरिया का निर्माण, पेयजल सुविधा, गार्ड रूम, जागिंग ट्रैक (इण्टरलाकिंग), प्ले एण्ड लर्न एरिया, सोलर स्ट्रीट लाईट, डेस्टबिन, मीजर स्क्ेल, आयरन बेन्च एवं जानवरों की मूर्ति स्थापना का कार्य, प्लेटफार्म सहित ग्लोबोर्ड की स्थापना, ओपेन जिम उपकरणों की स्थापना, तालाब का निर्माण एवं लाईव प्लान्ट ट्रम्पिंग इत्यादि का कार्य प्रस्तावित है।
पार्क के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पार्क में जागिंग ट्रैक (इण्टरलाकिंग) का कार्य पूर्ण है। जबकि अन्य कार्य प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सहकारी विधायन एवं शीत गृह संघ लिमिटेड (पैक्सफेड) के अधि.अभि. दिलीप शुक्ला को निर्देश दिया कि प्रस्तावित सभी कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं मानक के साथ समय से पूर्ण करायें। श्री कुमार ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित रूप से कार्य स्थल का निरीक्षण कर कार्यों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही पार्क की सुन्दरता में बढ़ोत्तरी के लिए आवश्यकतानुसार पुष्प व सजावटी पौधे भी रोपित करायें। जिलाधिकारी श्री कुमार ने राजकीय उद्यान की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के अधि.अभि. दिलीप शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *