Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 10:04:41 AM

वीडियो देखें

देवरिया। रेलवे कर्मचारी ने नाबालिग किशोरी के साथ किया दुष्कर्म झड़ियो मे फेंक हुआ फरार

देवरिया। रेलवे कर्मचारी ने नाबालिग किशोरी के साथ किया दुष्कर्म झड़ियो मे फेंक हुआ फरार
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा जायसवाल की रिपोर्ट

जनपद देवरिया के भटनी क्षेत्र में एक रेल कर्मचारी ने एक किशोरी बंधक बना कर बीती रात दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के विश्राम कक्ष के पास झड़ियो में मिली। उसके हाथ पैर बंधे थे और मुह में कपड़ा ठूसा हुआ था।
मिली जानकारी के मुताबिक भटनी में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद रेल कर्मचारी ने एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।किशोरी बेहोशी की हालत में रविवार सुबह दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में मिली। उसका हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था।
उसके बाद किशोरी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पीड़िता से मिल घटना की जानकारी ली है।
आपको बताते चले आजमगढ़ जिले की रहने वाली महिला भटनी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे के साथ दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में रहती है। शनिवार रात में पूरा परिवार भोजन के बाद सोने चला गया।
महिला की नींद करीब रात में 1 बजे खुली तो उसकी बेटी गायब मिली। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर उसने जीआरपी और भटनी पुलिस को इसकी जानकारी दिया। लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। थक हार कर उसने रेल अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।
रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में बेहोशी के हालत में किशोरी को लोगों ने देखा। आरोपी रेल कर्मचारी गोरखपुर में कार्यरत है। जीएम के निरीक्षण में उसकी ड्यूटी भटनी रेल विश्राम कक्ष में लगाई गई थी।
रेलवे की जांच में आरोपी आधी रात को किशोरी को विश्राम कक्ष में लाया था। घटना के बाद से आरोपी रेल कर्मचारी मौके से फरार है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *