जनपद महाराजगंज थाना बृजमनगंज में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एवं अर्धवार्षिक थाना का मुआयना निरीक्षण में फरेंदा सीओ अशोक कुमार मिश्र पहुंचे। सर्वप्रथम सलामी गारद का निरीक्षण किया। तदुपरांत मेस की साफ सफाई एवं रखरखाव पर क्रिया प्रतिक्रिया जाहिर की। मालखाना एवं शस्त्रागार में रखे शस्त्रो का निरीक्षण के साथ कर्मचारी गणो का बीट बुक विवेचना रजिस्टर एवं विभिन्न अभिलेखों की जांच किया गया। इस दौरान फरेंदा सीओ अशोक मिश्र ने मीडिया को बताया कि होली शबेबरात एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए अपराध रोकने एवं अवैद्य शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह, एस आई उमाकांत सरोज, राजेश सिंह, लेहडा चौकी इन्चार्ज रहे मौजूद।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






