महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
महाराजगंज जिले के कोल्हुई गांव के सिवान में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र की लबदहा में गुरुवार को सुबह में ग्रामीणों ने गांव के सिवान के खेत में एक 45 वर्षीय महिला का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक शव का निशक्त नहीं हो पाया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वजह स्पष्ट किया जा सकेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






