सौरहा गोलीकांड में महिला सहित पांच गिरफ्तार
प्रखर पूर्वांचल बृजमनगंज न्यूज।
जनपद महराजगंज के ब्लाक बृजमनगंज स्थित ग्राम सभा सौरहा के टोला पिपरहना में शुक्रवार को हुई घटना में बृजमनगंज पुलिस द्वारा 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया । बताते चलें कि पिछले दो वर्षो से डीह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसमे आज दोनों ही पक्षो द्वारा भूसे की मंडीला रखने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया विवाद इतना बढ गया कि दोनों परिवार लाठी डंडे से प्रहार करते हुए लहूलुहान हो गए।
घायल मेघनाथ ने पुलिस को बयान दिया कि जमीनी विवाद को लेकर मामला इतना बढा कि लाठी डंडे से हम दोनों पक्ष घायल हो गए दूसरे प्रतिवादी ने कट्टे से गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने रामअचल उम्र 70 पुत्र फैजू ,मुनिया देवी उम्र 30 पत्नी रामसुमेर ,रामसुमेर उम्र 40 पुत्र रामअचल सुनील पुत्र विश्वनाथ मनोज पुत्र राम सुमेर निवासी पिपरहना सौरहा थाना बृजमनगंज पर मु.अ.स. 117/21धारा147,148,149,323,504,506,307 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी दिखाते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






