महराजगंज जिले के समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता (पूर्व चेयरमैन फरेंदा) द्वारा संगठन को विस्तार करते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष विनोद जयसवाल को समाजवादी व्यापार सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गणेश जयसवाल उपाध्यक्ष बनाए गए इसी क्रम में कृष्ण कुमार वर्मा फरेंदा विधानसभा महासचिव अभय शंकर सिंह संगठन मंत्री शुभम विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष संदीप यादव व साहिल खान सचिव बनाए गए इस प्रकार कुल छ: उपाध्यक्ष चार सचिव अट्ठारह सदस्य नियुक्त किये गये। इस संबंध में विनोद जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं एवं एकजुटता के लिए जल्द से जल्द ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों का गठन किया जाना है उन्होने कहा कि आगामी 2022 उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है पूरे प्रदेश की जनता आज बढ़ती मंहगाई को लेकर परेशान है लाकडाऊन में रोजगार के साधन बंद पड़े हैं वही वर्तमान सरकार पेट्रोल डीज़ल गैस सिलेंडर से लेकर रेल का किराया बढा दिया गया है खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं किसानों के खाद बीज के दाम बढ़ाया गया। आज व्यापारी वर्ग में वर्तमान सरकार में खुश नहीं है बताते चलें कि विनोद जायसवाल एक समाजसेवी के रूप में हमेशा से चर्चित रहे हैं पूर्व मे बृजमनगंज ब्लाक से बीडीसी रह चुके हैं एवं प्रधान का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं कई गरीब बेटियों की शादी भी करा चुके हैं।क्षेत्र के लोगों में जुझारू एवं संघर्षशील युवा नेता की छवि हैं ।नगर पंचायत बृजमनगंज नगर अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






