बहराइच 11 जुलाई। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री अनिल राजभर जनपद भ्रमण के दौरान चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर पहुंचकर पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, समाज सेवी बृजेश गुप्ता, नन्हे लाल लोधी, जितेन्द्र त्रिपाठी, शिवम् जायसवाल व अन्य गणमान्य व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ महाराजा सुहेलदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके उपरान्त मा. मंत्री जी श्री राजभर ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील के विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं चार दीवारी, गेट काम्पलेक्स, महाराजा सुहेलदेव स्मारक, महाराजा सुहेलदेव की अश्वरोही प्रतिमा, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, स्टाफ के लिए गेस्ट हाउस, दार मेट्री, ग्राउण्ड, सोशल फेस्टिवल हाल, कैफेटेरिया ग्राउण्ड, ट्वायलेट ब्लाग, कियोस्क, गजेबो (एमआर), डेबलपमेण्ट आफ वाटर मार्क, ग्रास पैवर्स, सैंड स्टोन बेंच एमआर, सर्फेस पार्किग, सर्फेस ड्रेन, टयूबबेल और पम्प हाउस निर्माण, लैण्ड स्कैप एण्ड हर्टिकल्चर वर्क, नौग्रही और हर्बल गार्डेन, डेबलपमेन्ट घाट, बोल्डर पिचिंग, सैंड स्टोन बेंच, ड्रिंक वाटर फाउन्टेन, साइनेज इत्यादि विकास कार्यो का निरीक्षण किया और मौके पर ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य को समय से पूर्ण कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा सुभाष चन्द्र सरोज, सहायक अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम अरविन्द वर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, समाज सेवी बृजेश गुप्ता, नन्हे लाल लोधी, जितेन्द्र त्रिपाठी, शिवम् जायसवाल व अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






