जनपद महाराजगंज के तहसील फरेंदा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज दिनांक 15/07/2021दिन वृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के विरोध में सपा विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए बृजमनगंज ब्लाक के सपा कार्यकर्ता भारी संख्या में भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए फरेंदा के लिए कुच किये।
बेखौफ खबर मीडिया से हुई वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की गुंडागर्दी आज चरम पर दिखाई दे रहा है शासन एवं प्रशासन के लोग भाजपा के इशारे पर कठपुतली की तरह नाच रहे हैं।उत्तर प्रदेश की जिला पंचायत अध्यक्ष एंव ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को लेकर नंगा नाच किया इस शासन में लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्या हो रही है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय एवं तहसील पर आज बढ़ती महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार गुंडागर्दी एवं बीते चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या को लेकर भाजपा सरकार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव विनोद जयसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल उद्योगपतियों की सरकार है आज पूरे देश में डीजल पेट्रोल की महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है जनता परेशान है रेल के किराए में वृद्धि की गई पिछले लाकडाउन से देश की गरीब जनता भूखों मर रही है बाहर काम करने वाले युवक बेरोजगार हो गए हैं स्कूल कॉलेज बंद पड़े हैं खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं ।किसान भी परेशान है बीते उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन की गुंडागर्दी के बल पर भाजपा ने सीट पर कब्जा कर लोकतंत्र की हत्या की।सपा से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बढती मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार गुंडागर्दी के विरोध में आज सपा द्वारा प्रदर्शन हो रहा है।2022 विधानसभा में जनता सबक सिखायेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






