निचलौल थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब पीड़िता की तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। परिजनों ने जब पीड़िता से पूछताछ की तब पता चला कि टहलने निकली थी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उठाकर आरोपी सुनसान जगह ले गए थे जहां उसके साथ जबरदस्ती की आरोपित उसे धमकी दे रहे थे और इस डर से वह चुप थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









