जौनपुर।सुरेरी क्षेत्र के जामडीह में काफी दिनों से अवैध शराब के हो रहे कारोबार का आबकारी टीम स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ पहुंचकर किया भंडाफोड़ व आरोपियों को शराब संग गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा।
जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मंगलेश दुबे व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ एसपी उपाध्याय के निर्देशन में मड़ियाहूं के आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद सुरेरी पुलिस की संयुक्त टीम साथ शुक्रवार को सुरेरी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में स्थित राजन सिंह के भट्टे पर पहुँचकर छापेमारी किये | छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम द्वारा भट्ठे से 10 लीटर अवैध शराब संग दो लोगों को गिरफ्तार कर लिये | पूछताछ में एक की पहचान बिहार के नेवादा जनपद के अकबरपुर थाने के वरेव गांव निवासी चंद्रिका महतो पुत्र जदुनंदन महतो व दूसरा आरोपी सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम जामडीह गांव निवासी बबलू बनवासी पुत्र जालिम के रुप,में हुयी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 60/2 आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धारा 272, 273के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जिला न्यायालय भेज दिया गया । छापेमारी में पकड़े गए शराब को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि यह व्यवसाय काफी दिनों से चल रहा था | लेकिन सुरेरी पुलिस अबैध शराब के कारोबार से अनभिज्ञ बनी हुई थी यदि आबकारी टीम द्वारा संयुक्त टीम के माध्यम से छापेमारी ना की गई होती तो शायद अवैध शराब के कारोबार का पता नहीं चल पाता | इस संदर्भ में मड़ियाहूं के आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद ने बताया सुरेरी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई जिसमें आरोपितो को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया गया |
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









