Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 11:07:55 AM

वीडियो देखें

जौनपुर।बेखौफ बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर बैंक के गार्ड को उतारा मौत के घाट।

जौनपुर।बेखौफ बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर बैंक के गार्ड को उतारा मौत के घाट।
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार फिरोज खान पठान की रिपोर्ट

जौनपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के धनिंयामऊ बाजार में बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पांच लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। बदमाशो की गोली से एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गयी है। बदमाशो ने इस वारदात को अंजाम उस समय दिया जब बैंक कर्मी एटीएम में पैसा डालने जा रहे थे। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है लेकिन अभी तक बदमाशो का कोई सुराग नही लग पायी है। पुलिस अभी चुपी साधे हुए है।

धनियामऊ बाजार में इंडिया वन का एटीएम है। यहां दोपहर करीब तीन बजे कैश वैन के साथ कर्मचारी रुपये भरने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी वैन से कैश लेकर एटीएम रूम में दाखिए हुए, तभी एक बाइक पर तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे और गोली चलाने लगे। माना जा रहा है कि बदमाश कैश लूटने की नीयत से आए थे। कैश वैन के साथ चल रहे गार्ड ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। इसके बाद बदमाशों ने गार्ड राम अवध चौबे निवासी गुंतवन को गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौके पर कई आला अधिकारी पहुंचे हैं। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

साथ में दूसरे गार्ड ने पुरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बैग में पांच लाख कैश लूटा गया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *