Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 11:57:01 AM

वीडियो देखें

जिला कारागार में शिविर आयोजित कर बन्दियों को दी गयी विधिक जानकारी

जिला कारागार में शिविर आयोजित कर बन्दियों को दी गयी विधिक जानकारी
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 10 अगस्त। मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र के कुशल नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच श्रीमती शिखा यादव यादव की अध्यक्षता में जिला कारागार में बन्दियों के लाभार्थ एक विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तत्पश्चात प्राधिकरण की सचिव ने कारागार का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जेलर आनन्द कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर शरेन्दु कुमार व देवकान्त वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच कार्मिक एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
शिविर को सम्बोधित करते हुए श्रीमती यादव ने बंदियों को उनके निःशुल्क मुकदमे की पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिक्ता उपलब्ध कराये जाने की प्रकिया के बारे में बताया गया। ऐसे सिद्धदोष बंदी जिनकी अपील मा. न्यायालय में दाखिल नहीं हो पायी हैं उन्हें अपनी अपील जेल अपील के माध्यम से कराये जाने हेतु भी सुझाव दिया गया। सचिव ने आगामी 11 सितम्बर 2021 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत व प्रत्येक माह आयोजित होने वाली जेल लोक अदालत के माध्यम से छोटे वादों के मुकदमें का शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु भी बंदियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु बंदियों को बचाव हेतु दो गज की दूरी, मास्क का प्रयोग करने तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धुलने हेतु जागरूक भी किया।
सचिव, श्रीमती यादव ने जेल प्रशासन को मा. हाईपावर्ड कमेटी के आदेश के अनुपालन में अंतरिम जमानत पर रिहा किये जाने के पात्र विचाराधीन बंदियों की सूची नियमानुसार तैयार करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों का जल्द से जल्द शत प्रतिशत वैक्सीनेशन, प्रतिदिन जेल परिसर का सम्पूर्ण सेनटाइजेशन, बंदियों के बीच सोशल डिस्टेन्सिंग तथा प्रत्येक बंदी द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग का कड़ाई से पालन कराने का भी जेल प्रशासन को निर्देश दिया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सचिव ने पाकशाला, महिला बैरक व अस्पताल बैरक का भी निरीक्षण किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान निर्धारित मेन्यू पर दोपहर का भोजन, रोटी, चना दाल, सब्जी बनता हुआ पाया गया। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में महिला बैरक में निरुद्ध बंदियों की संख्या 95 हैं महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों की संख्या 16 है तथा ऐसी महिलाओं को विशेष खान-पान दिया जाता है।
अस्पताल बैरक के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. अभाष श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि यहॉ पर भर्ती बंदियों की संख्या 30 है जो कैंसर, कार्डिक, मनोरोग इत्यादि रोगों से पीड़ित हैं। भर्ती बंदिया का सुचारू रूप से इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक को निर्देशित किया गया कि कारागार में यदि किसी बंदी में बुखार, खांसी, जुखाम इत्यादि के लक्षण दिखते हैं, तो कोविड प्रोटोकॉल का पॉलन करते हुए उपचार की व्यवस्था की जाय। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती यादव ने जेल को यह भी निर्देश दिया कि जेल में साफ-सफाई एवं सुन्दरता बनाये रखी जाय।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *