बहराइच। उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के गुल्लवीर पावर हाउस से आज दिनांक 31/8/2021 को सुबह 9बजे से विधुत सप्लाई बाधित होने की वज़ह से मोहल्लेवासियो मे काफ़ी रोष व्याप्त है आपको बताते चले की विधुत विभाग द्वारा पूर्व मे किसी भी तरह की कोई सुचना उपभोक्ताओं नहीं दी गई थी की दिनांक 31/8/2021 को विधुत सप्लाई बाधित रहेगी अब अचानक आज सुबह से विधुत सप्लाई बाधित होने की वज़ह से घरों मे पीने का पानी तक मौजूद नहीं है व उमस भरी गर्मी से बच्चों व बुजुर्गो को हो रही है काफ़ी परेशानिया। इस सम्बन्ध मे जब मुकेश बाबू विधुत अभियंता के दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क करने की कोशिस की व पूरी पूरी घंटी बजने के बाद भी मुकेश बाबू के दूरभाष नम्बर से सम्पर्क नहीं हो पाया है अब ऐसे मे उमस भरी गर्मी से मोहल्लेवासियो को कैसे राहत मिलेगी व विधुत वेवस्था सुचारु रूप से कब तक संचालित हो पायेगी जिससे मोहल्ले के लोगो को राहत मिल सके।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









