Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 4:48:47 PM

वीडियो देखें

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को सांसद बहराइच ने दिखायी झण्डी

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को सांसद बहराइच ने दिखायी झण्डी
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 04 सितम्बर। नेहरू युवा केन्द्र, बहराइच के तत्वावधान में ‘‘आजादी का अृमत महोत्सव’’ के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर से इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम बहराइच तक फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। फ्रीडम रन में नेहरू युवा केन्द्र से सम्बद्ध राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक व ग्रामीण युवाओं सहित अन्य युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में ‘‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’’ मनाया जा रहा है। श्री गोंड ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में तेज़ी के साथ विकास कर रहा है। इसके अलावा खेले के मैदान में देश तरक्की कर रहा है। जिसकी जीती जागती मिसाल टोक्यो ओलम्पिक है जहॉ पर हमारे खिलाड़ियों ने पदक जीत कर देश का नाम गर्व से ऊॅचा किया है।
सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अनेकों योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। ओलम्पिक की सफलता ऐसे कार्यक्रमों का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि फिट इण्डिया आज से आदिकाल से हमारी संस्कृति और परम्परा का हिस्सा रही है। गॉव-गॉव में खो-खों और कबड्डी जैसे खेल युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में पदक जीतने से अब हमारे युवाओं की सोच में परिवर्तन आयेगा। जिससे अब सिर्फ गिने-चुने खेलों में ही नहीं बल्कि सभी खेलों में देश की प्रतिभा सामने आयेगी। सांसद ने युवाओं का आहवान किया कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और व्यायाम, योगा तथा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनायें ताकि स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल भारत का सपना पूरा हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने कहा कि फिट रहने के लिए अनुशासन और टाईम मैनेजमेन्ट बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि अनुशासन व कठिन परिश्रम से मनुष्य जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें हार के बाद जीत का रास्ता दिखाने में मदद करते हैं। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे़ और स्वास्थ रहने के लिए योगा, व्यायाम व खेल पर विशेष ध्यान दें।
जिला युवा अधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया कि आजादी के 75 वीं वर्षगाठ पर आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे नेहरू युवा केंद्र संगठन बहराइच द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में बीते 13 अगस्त से फिट इंडिया फ्रीडम रन का द्वितीय चरण संचालित है इसी क्रम में जनपद स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुभव शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पौध भी भेंट किया गया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि सांसद बहराइच ने प्रतिभागियों को फिट प्रतिज्ञा शपद दिलायी तथा प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ के साथ झण्डी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को रवाना किया। फ्रीडम रन में सम्मिलित प्रतिभागी कलेक्ट्रेट परिसर से भारत माता के जयघोष के साथ इन्दिरा स्टेडियम तक पहुँचे जहाँ पर प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरण कर औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुभव शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा व जिला युवा अधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय मौजूद रहीं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *