Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, June 6, 2026 8:08:19 PM

वीडियो देखें

प्रदेश स्तरीय आयोजन में सम्मानित किये जायेंगे प्रतिष्ठित महानुभाव आजादी का अमृत महोत्सव

प्रदेश स्तरीय आयोजन में सम्मानित किये जायेंगे प्रतिष्ठित महानुभाव आजादी का अमृत महोत्सव
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 14 सितम्बर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च 2021 से प्रारम्भ होकर 15 अगस्त 2023 तक तथा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह 04 फरवरी 2021 से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समारोहपूर्वक पूरे देश/प्रदेश में भव्य रूप में मनाया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रदेश स्तरीय आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों/विधाओं के पुरस्कार प्राप्त प्रदेश के प्रतिष्ठित महानुभावों को सम्मानित किया जाना है। यह सम्मान समारोह जनपद लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। इस हेतु भारत रत्न, पद्म पुरस्कार, केन्द्रीय/उ.प्र. राज्य संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा अन्य क्षेत्रों/विधाओं में राष्ट्रीय/राजकीय पुरस्कार से सम्मानित महानुभावों की सूची तैयार की जा रही है।
प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह हेतु जनपद के भारत रत्न, पद्म पुरस्कार, केन्द्रीय/उ.प्र. राज्य संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा अन्य क्षेत्रों/विधाओं में राष्ट्रीय/राजकीय पुरस्कार से सम्मानित महानुभावों की सूची, फोटोग्राफ एवं संक्षिप्त जीवनवृत्त से सम्बन्धित विवरण एक सप्ताह में उपलब्ध कराये जाने के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *