बहराइच 18 सितम्बर। मा. उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश डॉ. दिनेश शर्मा जी का 20 सितम्बर 2021 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हो गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा 20 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जूनियर हाई स्कूल पयागपुर के निकट स्थित हेलीपैड पहुॅचेंगे। डॉ. शर्मा पूर्वान्ह 11ः25 बजे कौशलेन्द्र विक्रम सिंह इण्टर कालेज पयागपुर पहुॅचकर पूर्वान्ह 11ः30 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक पं. राम सेवक शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कार्यालय कक्ष का उद्घाटन, पूर्व विधायक स्व. राजा रूदेन्द्र विक्रम सिंह नवीन पुस्तकालय भवन एवं नगर पंचायत पयागपुर के सी.सी. एवं इण्टरलाकिंग कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
इसके पश्चात मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा मध्यान्ह 12ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक कौशलेन्द्र विक्रम सिंह इण्टर कालेज की हीरक जयन्ती के अवसर पर आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 01ः00 बजे से 01ः15 बजे तक मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा अपरान्ह 01ः15 बजे से अपरान्ह 01ः45 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ तथा अपरान्ह 01ः45 से अपरान्ह 02ः00 बजे तक माध्यमिक/उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तदोपरान्त डॉ. शर्मा अपरान्ह 02ः00 बजे लाल कोठी पयागपुर पहुॅचेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा का अपरान्ह 02ः05 बजे से अपरान्ह 02ः45 बजे तक का समय आरक्षित है। डॉ. शर्मा अपरान्ह 02ः55 बजे राजा रूदेन्द्र विक्रम सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कालेज, मण्डी समिति के सामने आयोजित विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा अपरान्ह 04ः10 बजे पयागपुर स्थित हेलीपैड पहुॅचकर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






