रिपोर्ट : संजय राय
बलिया : खबर बलिया से है।जहां यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पर बड़ा आरोप लगा है।मंत्री शुक्ला पर नगर क्षेत्र में कोई विकास कार्य न कराने का आरोप लगा है।मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पर बलिया नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार ने आरोप लगाया है।नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार ने बदहाल एनएच 31 की मरम्मत कराने में अड़ंगा डालने का भी मंत्री पर आरोप लगाया है।
चेयरमैन जनहित में अपने निजी खर्च पर बदहाल सड़क की मरम्मत करा रहे थे।लेकिन मंत्री समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने काम को रोक दिया।
अजय कुमार नगर पालिका अध्यक्ष बलिया
बदहाल सड़क पर आये दिन हो रही दुर्घटनाएं,आवागमन की दुश्वारियों के चलते स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष एनएच 31 की सड़क की मरम्मत कराने की कोशिश कर रहे थे।गौरतलब है कि एनएच 31 की इस बदहाल सड़क पर ही मंत्री आनंद स्वरुप का निवास भी है।लेकिन वर्षों से यह मार्ग बदहाली का शिकार है।
कमलेश वर्मा सामाजिक कार्यकर्त्ता
बदहाल सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है।जबकि सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे होने से लोगों को आवागमन में भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग और जनहित में नगर पालिका अध्यक्ष सड़क की मरम्मत करा रहे थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






