Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:52:25 PM

वीडियो देखें

6 बोरी यूरिया खाद तस्करी कर नेपाल ले जाते समय 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

6 बोरी यूरिया खाद तस्करी कर नेपाल ले जाते समय 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार वसीम अहमद की रिपोर्ट

रुपईडीहा बहराइच। इस समय यूरिया खाद की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। यहां पर यूरिया खाद कीमत बहुत कम है जब नेपाल में इसकी कीमत दोगुनी बतायी जा रही है। जिसके कारण खाद की तस्करी काफी बढ़ गयी है। इसी क्रम में रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने रुपईडीहा क्षेत्र से तस्करी कर साइकिल व बाइक से 6 बोरी यूरिया खाद नेपालगंज ले जाते समय 2 नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाने के एसआई प्रेम चंद यादव व का. कृष्ण चंद सिंह के साथ एसएसबी की शिवपुरा बीओपी के निरीक्षक विपेंद्र कुमार पिलर संख्या 654/06 पर गस्त कर रहे थे। तभी एक नेपाली व्यक्ति भारतीय क्षेत्र से साइकिल पर 3 बोरी यूरिया खाद लाद कर नेपाल की ओर जा रहा था। जिसे घेर कर पकड़ लिया गया। इसी प्रकार बाइक पर 3 बोरी यूरिया खाद लाद कर नेपाल जाते समय बाइक सहित इस नेपाली युवक को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान मुशी पुत्र जिमिदार उर्फ राजकुमार निवासी बढैया व हनुमान पुत्र केशव निवासी साईंगांव दोनो जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। श्री त्रिपाठी ने यह भी बताया कि 6 बोरी यूरिया, 1 बाइक व एक साइकिल सीज कर दी गयी है। दोनो के विरुद्ध ई सी एक्ट व उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *