जौनपुर। शादी में डीजे पर डांस के दौरान घराती को धक्का लग जाने को लेकर तारगहना गांव में शुक्रवार की देर शाम जमकर मारपीट हो गई। द्वारचार पर घरातियों ने बरातियों फूल बरसाने के बजाय उनपर लाठियां बरसा दी। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में लगभग आधा दर्जन बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से शादी हुई।
खेतासराय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव में अम्बेडकरनगर जिले के शाहपुर गांव से एक घर में बारात आई थी। बताते हैं कि द्वारचार के दौरान बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस दौरान किसी घराती को धक्का लग गया। इस पर उठे विवाद के बाद घरातियों ने बरातियों की पिटाई करना शुरू कर दिया। बारातियों में भगदड़ मच गई। बरातियों के तीन वाहनों का शीशा तोड़ दिया गया। पिटाई से आधा दर्जन बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक बराती का उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान दूल्हा समेत बराती भाग लिए। अधिकतर बराती बिना खाना खाए चले गए। दूल्हा और उसका परिवार गांव के बाहर सड़क पर जाकर रुक गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद शादी करा दी गई।
*डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण,*
जौनपुर। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एसके साप्रा सैलून से शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे वहां पर उतर कर उन्होंने साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं की बारीकी से निरीक्षण किया मौके पर मौजूद मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
शनिवार कोे उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रबंधक एस के साप्रा अपने मातहत सीनियर डीसीएम रेखा, रंजन जैन चौधरी, कृष्णकांत अरोरा के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। बिना समय गवांए उन्होंने प्लेटफार्म परिषद की साफ-सफाई रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान रनिंग रूम स्थित सेफ्टी टैंक व फर्श की मरम्मत का निर्देश अपने मातहतों को दिया उसके बाद खेतासराय रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा, मंटू चौरसिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
*चुनावी गीत को लेकर डीजे संचालक की पिटाई,*
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में समाजवादी पार्टी का चुनावी गाना न बजाने पर कुछ मनबढ़ों ने डीजे संचालक की पिटाई कर दी। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ और डीजे बिना बजे ही वापस लौट गया। गांव में रमाशंकर प्रजापति की पुत्री की शादी थी। बरात शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव से आई थी। कथित तौर पर बरात जनवासे से जब द्वारचार के लिए निकली तो कुछ जाति विशेष के मनबढ़ युवक डीजे संचालक पर सपा का चुनावी गीत बजाने का दबाव बनाने लगे। डीजे संचालक ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपित उसकी पिटाई करते हुए डीजे में तोड़-फोड़ पर आमादा हो गए। पीड़ित किसी तरह वहां से डीजे बचाकर वधू पक्ष के घर आ गया।
आरोप है कि वहां भी उक्त मनबढ़ युवक आ धमके इसके बाद कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






