Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 12:33:55 PM

वीडियो देखें

दो‌ मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।

दो‌ मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार फिरोज खान पठान की रिपोर्ट

जौनपुर। सिकरारा के अंतर्गत ग्राम निजामुद्दीनपुर में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया और पूरा गांव शोकाकुल हो गया।
निजामुद्दीनपुर निवासी स्वर्गीय अखिलेश सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अंशु सिंह और प्रदीप सिंह का 6 वर्षीय पुत्र रूद्र सिंह गांव में ही स्थित तालाब के किनारे से तीन अन्य बच्चों के साथ दौड़ लगा रहे थे ।दोनों का पैर फिसल जाने से दोनों तालाब में गिर गए। जबकि उनके साथ कि तीन अन्य बच्चे दौड़ लगाते हुए आगे निकल गए। डूबने के लगभग आधे घंटे के बाद जब घर वालों ने दोनों बच्चों की खोज शुरू की और साथ गए अन्य बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि तालाब तक दोनों साथ में थे।
संभवत डरवश बच्चे सीधे-सीधे डूबने की बात नहीं बता रहे थे ।लेकिन परिजनों को शक हुआ इसके बाद पूरा गांव तालाब की ओर दौड़ पड़ा। बच्चों को तलाशने के लिए जहां कई लोग तालाब में कूद गए और जाल भी फेंका गया। इसके बाद दोनों बच्चों का मृत शरीर ग्रामीण काफी मशक्कत से बाहर निकाल पाए। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर सिकरारा पुलिस भी पहुंच गई ।दोनों बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह ने बताया की 8 वर्षीय अंशु सिंह के माता-पिता दोनों पहले ही खत्म हो गए हो गए थे जबकि रूद्र सिंह के पिता बाहर मजदूरी का काम करते हैं ।दोनों ही बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे ।ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *