Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:50:23 PM

वीडियो देखें

डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्र सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया का निरीक्षण थाना रिसिया की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्र सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया का निरीक्षण  थाना रिसिया की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

बहराइच 30 अप्रैल। जवाहर नवोदय विद्यालय, कीर्तनपुर, बहराइच की कक्षा 06 में प्रवेश हेतु जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी। विकास खण्ड रिसिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया का भ्रमण कर यहॉ पर संचालित प्रवेश परीक्षा का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों व शिक्षकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना रिसिया पहुॅच कर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई इत्यादि का जायज़ा लिया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष रमा शंकर यादव से क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि आसन्न त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता बनाये रखें और नियमित रूप से गश्त भी करें। थाना के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसएसपी ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई भी की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *