एनाप्लाज़मोसिस रोग से ग्रस्त 01 नर गोवंश की हुई मौत
बहराइच 02 जून। कतिपय समाचार-पत्रों में अस्थाई गो आश्रय स्थल बलभद्रपुर के सम्बन्ध में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.के. सचान ने बताया कि गो आश्रय स्थल बलभद्रपुर एक नर गोवंश जिसका टैग नम्बर 190164-818330 तथा उम्र लगभग 14 वर्ष थी। नर गोवंश एनाप्लाज़मोसिस रोग से ग्रस्त था तथा विगत 04 दिन से बीमार था और मेरी देख-रेख में उसका इलाज भी चल रहा था, कि मृत्यु 01 जून 2022 को दोपहर बाद हो गई।
सीवीओ डॉ. सचान ने बताया कि मृत नर गोवंश का पंचनामा ग्रामवासियों राजेश कुमार यादव पुत्र राम दुलारे, छब्बू लाल पुत्र हरीराम यादव, भीमसेन पुत्र हरिद्वार प्रसाद, प्रवेश कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश एवं चन्दू पुत्र पाँचू के समक्ष करते हुए अंतिम संस्कार किया गया। अस्थाई गो आश्रय स्थल के शेष निराश्रित गोवंश स्वस्थ है तथा चारा पानी एवं भूसे की सम्पूर्ण व्यवस्था है। वर्तमान समय में यहॉ पर 24 गोवंश संरक्षित हैं जिनके लिए 80 कुण्टल भूसा उपलब्ध है।
सीवीओ डॉ. सचान ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की अतिमहत्वाकांक्षी योजना अस्थाई/स्थाई एंव बृहद गो संरक्षण केन्द्रों का अधोहस्ताक्षरी सहित समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों एवं एवं पशु चिकित्साधिकारियो द्वारा नियमिति रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिले के अस्थाई/स्थाई एंव बृहद गो संरक्षण केन्द्रों पर संरक्षित गोवंशों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सीय उपलब्ध करायी जा रही है तथा भूसा एवं चारे के भी माकूल बन्दोबस्त हैं। डॉ. सचान ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी रिसिया द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल बलभद्रपुर प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






