बहराइच 29 अगस्त। मा. उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक का 30 अगस्त 2022 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. उप मुख्यमंत्री श्री पाठक 30 अगस्त 2022 को अपरान्ह 12ः45 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन पहुॅचकर अपरान्ह 01ः00 निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच में जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिले में संचालित विकास कार्यों के सम्बन्ध में बैठक करेंगे तदोपरान्त मा. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 04ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में मा. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर सांय 06ः00 बजे जनपद श्रावस्ती के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






