Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, June 17, 2026 10:26:00 PM

वीडियो देखें

वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन 01 अक्टूबर से

वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन 01 अक्टूबर से
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

बहराइच 30 सितम्बर। वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा किये जाने के उद्देश्य से कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच के तत्वावधान में 01 से 07 अक्टूबर 2022 तक ‘‘वन्य प्राणी सप्ताह’’ अन्तर्गत विभिन्न वन क्षेत्रों में वन्य एवं वन्य जीवों के संरक्षण आधारित विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाश दीप बधावन ने बताया कि 01 अक्टूबर 2022 को वन्य प्राणी सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि का वर्दिया गांव में थारू महिलाओं द्वारा पारम्परिक स्वागत् कार्यक्रम एवं मानव-वन्य जीव संघर्ष को न्यून करने के उद्देश्य से कैम्प द्वारा वित पोषित सोलर स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण, मैमल्स टाइगर थीम पर कतर्नियाघाट रेंज के घड़ियाल सेन्टर केबिन गेट से इन्टरप्रटेशन सेन्टर तक ‘वाइल्ड लाईफ वॉक’, कैम्पा द्वारा वित पोषित इन्टरप्रटेशन सेन्टर स्थित मीटिंग हॉल का मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन/लोकार्पण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह तथा राजकीय हथिनी चम्वाकली एव जयमाला का एसओएस टाइगर द्वारा फल महोत्सव कार्यक्रम होगा।

डीएफओ श्री बधावन ने बताया कि 02 अक्टूबर को मोतीपुर एवं ककरहा रेंज के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मोतीपुर रेन्ज कैम्पस में स्वच्छता अभियान तथा मोगली स्कूल में वाद विवाद, निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 03 को राजकीय हाईस्कूल, रमपुरवा मटेही में क्विज व निबन्ध प्रतियोगिता, 04 को जूनियर हाईस्कूल विद्यालय, सुजौली में वाद विवाद, निबन्ध लेखन व क्विज प्रतियोगिता, 05 को उर्रा जूनियर विद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता, 06 को मंझाव जूनियर हाईस्कूल में क्विज व निबन्ध प्रतियोगिता तथा 07 अक्टूबर को एसएसबी जवानों के साथ वन्य जीव सुरक्षा एवं संरक्षण पर निबन्ध प्रतियोगिता तथा कतर्नियाघाट रेंज में राजकीय हथिनी चम्पाकली एवं जयमाला हेतु फल महोत्सव का आयोजन होगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *