Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, September 7, 2026 2:16:35 AM

वीडियो देखें

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए आवेदन आमंत्रित

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए आवेदन आमंत्रित
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

 

बहराइच 06 अक्टूबर। जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल, बैशाखी, व्हीलचेयर ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र इत्यादि का निशुल्क वितरण किया जाता है। श्री सत्यार्थी ने बताया कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु दिव्यांगजन विभागीय वेबसाइट दिव्यांगजनयूपी डाट यूपीएसडीसी डाट जीओवी डाट इन पर ऑनलाइन आवेदन कराते हुए आनलाइन आवेदन-पत्र की प्रति पंजीकरण संख्या तथा अन्य वांछित अभिलेखों यथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र, वोटर आईडी/यूडीआईडी/हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, उपकरण हेतु चिकित्साधिकारी की संस्तुति तथा दिव्यांगता दर्शाती हुई एक अदद फोटो के साथ विकास भवन स्थित जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय को प्राप्त करा सकते हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *