Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, June 19, 2026 12:52:20 AM

वीडियो देखें

डीएम के जनता दर्शन में पहुॅची ममता की जगी आस फरियादी को कम्बल व किराया भेंट कर डीएम ने किया रूख्सत

डीएम के जनता दर्शन में पहुॅची ममता की जगी आस  फरियादी को कम्बल व किराया भेंट कर डीएम ने किया रूख्सत

बहराइच 30 जनवरी। कोतवाली मूर्तिहा अन्तर्गत ग्राम नौबना (टेपरा) निवासिनी श्रीमती ममता पत्नी बंशीलाल ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनता दर्शन में उपस्थित होकर इस आशय का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि विपक्षी मुंशीलाल पुत्र छेददु, गोबिन्द पुत्र छेद्दु, छेददु व ढोढ़े पुत्रगण छोटेलाल आधी रात को लगभग 12ः00 बजे प्रार्थिनी के घर से चार भैंस, एक पड़वा खोल ले गये है।

प्रार्थिनी ने बताया कि अपने मवेशी मांगने के लिए गई तो विपक्षीगण आमादा फौज़दारी हो गये। प्रार्थिनी को मारने के लिए दौड़ा लिया। प्रार्थिनी ने डीएम को बताया कि उसके पास वसीयतनामा की ज़मीन है जिस पर विपक्षीगण अपना हिस्सा मांग रहे हैं जबकि ज़मीन की हकदार प्रार्थिनी है। प्रार्थिनी ममता ने डीएम से फरियाद की कि उसे न्याय दिलाया जाय।

डीएम डॉ. चन्द्र ने फरियादी ममता को भरोसा दिलाया कि उसके साथ अन्याय नहीं होगा। डीएम ने तत्काल दूरभाष द्वारा थानाध्यक्ष मुर्तिहा को निर्देश दिया कि प्रार्थिनी के आवेदन-पत्र की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से उन्हें अवगत कराएं। डीएम ने फरियादी को ठंड से बचाव हेतु कम्बल तथा घर तक जाने के लिए किराये की धनराशि भेंट कर उसे विदा किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *