Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, October 23, 2026 10:32:12 AM

वीडियो देखें

निष्पक्ष होकर आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएं अधिकारीः डॉ. दिनेश चन्द्र

निष्पक्ष होकर आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएं अधिकारीः डॉ. दिनेश चन्द्र

बहराइच 10 अप्रैल। नगर निकाय चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढं़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, आरओ, एआरओ तथा प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी होर्डिंग्स, बैनर, कटाउट व अन्य प्रचार सामग्री के तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 11 अप्रैल 2023 से नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।

बैठक में शस्त्र जमा करने की स्थिति, निरोधात्मक कार्यवाही, अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही, धारा-144 का कड़ाई से अनुपालन, मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता, मतदान केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती, नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था आदि की गहन समीक्षा करते हुए विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी की गई चुनाव तिथियों व आचार संहिता की जानकारी दी गयी। डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जायेगा।

डीएम डॉ. चन्द्र ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन से सम्बन्धित कार्यों की अपरिहार्यता को देखते हुए निर्वाचन से सम्बन्धित कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराएं ताकि निकाय चुनाव स्वतन्त्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्णढं़ग से सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार अधिकारी आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर नामांकन की प्रक्रिया को तटस्थ रहते हुए पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराएं।

डीएम व एसपी ने उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लेते हुए आयोग की मंशानुरूप चाक-चौबन्द व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। क्षेत्र की संवेदनशीलता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही प्रभावी ढंग से की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ बैरियर एवं चेकपोस्ट के माध्यम से चेकिंग की जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि की गई कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी अवश्य कराएं तथा पूर्व से स्थापित सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से क्रियाशील रखा जाय।

डीएम डॉ. चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम के चयनित किये भवनों की सुरक्षा का सघनता के साथ जायज़ा ले लें तथा आवश्यकतानुसार भवन की मरम्मत कार्य करा लें। डॉ. चन्द्र ने कहा कि सकुशल निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराते समय पूर्व के अनुभवों का भी लाभ उठाएं तथा किसी भी स्तर पर निर्वाचन की शुचिता को प्रभावित न होंने दें।

इस अवसर पर नवागंतुक अपर जिला अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, नानपारा के अजित परेश, मिहींपुरवा(मोतीपुर) संजय प्रसाद, महसी राकेश कुमार मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसौदिया, नानपारा राहुल पाण्डेय, कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, पयागपुर आनन्द राय, विभिन्न व्यवस्थाओं के नामित प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी, आरओ, एआरओ, थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *