Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, June 19, 2026 10:42:09 AM

वीडियो देखें

लर्निंग लैब व आंगनबाड़ी केन्द्र के अपग्रेडेशन कार्य का सीडीओ ने किया निरीक्षण

लर्निंग लैब व आंगनबाड़ी केन्द्र के अपग्रेडेशन कार्य का सीडीओ ने किया निरीक्षण

बहराइच 10 जनवरी। मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. विकास खण्ड हुज़ूरपुर की ग्राम पंचायत बसन्तपुर में निर्माणाधीन लर्निंग लैब तथा ग्राम पंचायत त्रिकोलिया में सूक्ष्म आंगनबाड़ी केन्द्र के अपग्रेडेशन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। बसन्तपुर के भ्रमण के दौरान लर्निंग लैब के रूप में विकसित किये जा रहे आंगनबाड़ी केन्द्र का कार्य पूर्ण पाया गया। यहां पर कृषि विभाग के सहयोग से पोषण वाटिका का कार्य प्रगति पर है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि शीघ्र ही अवशेष कार्यों को पूर्ण कर आंगनबाड़ी केन्द्र को जनोपयोग में लाया जाय।

ग्राम पंचायत त्रिकोलिया में सूक्ष्म आंगनबाड़ी केन्द्र अपग्रेडेशन कार्य के निरीक्षण के दौरान सीडीओ द्वारा निर्देश दिये गये कि विद्युतीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लान्ट तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य को 15 दिवस में पूर्ण कर आर.ओ. प्लान्ट को इन्टालेशन करा दिया जाय। इस अवसर पर विकास खण्ड हुज़ूरपुर के खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *