Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:07:09 PM

वीडियो देखें

श्यामल के कहानी संग्रह “घाम” का लोकार्पण व परिचर्चा

श्यामल के कहानी संग्रह “घाम” का लोकार्पण व परिचर्चा

नई दिल्ली। राजपाल एंड सन्ज़ के स्टॉल पर कथाकार श्याम बिहारी श्यामल के कहानी संग्रह ‘घाम’ का लोकार्पण हुआ। 

आलोचक प्रो देवेंद्र चौबे ने लोकार्पण करते हुए कहा कि श्याम बिहारी श्यामल की कहानियों में यथार्थ और कल्पना दोनों का मिश्रण मिलता है। यह पेशे से पत्रकार होने के साथ साथ एक बेहद अच्छे साहित्यकार भी हैं। ये अपनी कहानियों में कथा जीवन के यथार्थ को बनाते हैं। संग्रह की पहली कहानी ‘घाम’ और अंतिम कहानी ‘चना चबेना गंग-जल’ दोनों बेहद मार्मिक कहानियां हैं। इनकी कहानियों में छोटे छोटे विवरण के साथ क्षेत्र विशेष का परिचय मिलता है।

बिहार से आए सहायक आचार्य डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि श्याम बिहारी श्यामल के इस कहानी संग्रह का शीर्षक ही बेहद आकर्षक है। घाम शब्द को समझाया नहीं जा सकता इसे महसूस किया जाता है। उन्होंने घाम, कागज़ पर चिपका समय, गीली मिठास, सीधांत, स्वाद आदि को बेहद मार्मिक कहानियां बताया और कहा कि श्यामल अपनी कहानियों में सूत्र वाक्य का प्रयोग करते हैं। इनकी कहानियों के बारे में पहले से पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। क़स्बे के बदलने की स्थिति इनकी कहानियों में चित्रित है।

श्याम बिहारी श्यामल जी अपने वक्तव्य में कहते हैं कि मैं अपनी कहानियों में असामान्य पात्रों को ही स्थान देता हूँ। यह कहानियां मन के वन की भटकन है। अंत में मीरा जौहरी सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन देती हैं और श्याम बिहारी शादमल जी को पुस्तक के लिए बधाई अर्पित करती हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *