Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 11:07:47 PM

वीडियो देखें

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

 

बहराइच 13 मार्च। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला निर्यात समिति, एम.ओ.यू..क्रियान्वयन समिति एवं उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए ताकि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। बैठक के दौरान लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इन्वेस्ट यूपी के नवीन कार्यालय के उद्घाटन तथा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, गौरी शंकर भानीरामका, बृजमोहन मातनहेलिया, अमित कुमार मित्तल, प्रदीप कुमार, शकील अहमद मेकरानी, जय प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम केे अन्त में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के इन्वेस्टर्स को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *