बहराइच 15 मार्च। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए माह मार्च के तृतीय शनिवार 16 मार्च 2024 को तहसील कैसरगंज में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया है। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।