Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 2:11:23 AM

वीडियो देखें

नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का किया भूमि पूजन

नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का किया भूमि पूजन

रिपोर्ट : जगदम्बा जायसवाल

 

फरेंदा जनपद महराजगंज

फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में होने वाले श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन तिवारी द्वारा यजमान सुनील पांडेय व उनकी पत्नी सत्यभामा ने पूरे विधि विधान से कराया। इस दौरान धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, हर हर महादेव आदि नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। यज्ञाचार्य ने कहा कि सनातन संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम की आत्मा बसी है। यज्ञ से बल और बुद्धि प्राप्त होती है। हमें समय-समय पर यज्ञ करना चाहिए। प्रभु परम स्वरूप में जब आते हैं तो कहीं ना कहीं यज्ञ का प्रभाव होता है। वर्तमान में लोगों को अपनी आस्था व ऐतिहासिक समृद्धि, संस्कृति पर विश्वास ही नहीं रहा है। यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति के लिए हानिकारक है। भारतीय संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम की आत्मा विराजती है। एक मई से यज्ञ का शुभारंभ होगा। ओंकार नाथ पांडेय, मोनू पांडेय, सोनू, वीरेंद्र पांडेय, कृष्ण मोहन गुप्ता, बैजनाथ चौरसिया, अष्टभुजा, देवेंद्र पांडेय, विवेक, कैलाशपति पांडेय,पांडेय, राजेश राय, योगेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *