रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। विकास खंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बितानिया में शासन के आदेश का कोई भी अमल देखने को नहीं मिल रहा है। सरकार की सभी योजनाओं में जमकर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उक्त ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी प्राप्त होने पर मीडिया कर्मियों ने ग्राम पंचायत में पड़ताल की तो ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम प्रधान प्रतिनिध सुरेश यादव पुराने ईट निर्माण कार्य में प्रयोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में जहां एक तरफ अवैध काम करने वालों पर बुलडोजर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में पुराने ईट से नाली का निर्माण किया जा रहा है। इंडिया मार्का नल तो लगाए गए लेकिन चौकी नहीं बनवाई गयीं। वही इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य अधूरा दिखाई दे रहा है। अंधेर नगरी चौपट राज की कहावत यहां पर सटीक बैठ रही है। जहां केंद्र व राज्य की सरकारें ग्राम पंचायत को साफ सुथरा स्वस्थ मिशन चलाकर गांव को अच्छा दर्जा दे रही है। वहीं ग्राम प्रधान की मनमानी और धांधली सामने नजर आ रहीं हैं। ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों से शिकायत कर बताया कि हमारे गांव में पुराने ईट से निर्माण हो रहे नाली निर्माण का वीडियो साफ दिखाई दे रहा है। खबर प्रकाशन के बाद क्या अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेंगे जिम्मेदार कर्मचारियों व ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई होगी। या जांच के नाम पर मात्र खानापूर्ति ही कर ली जाएगी।
खंड विकास अधिकारी बोले
इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी शिवपुर से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मौके पर जांच पड़ताल के लिए ए डी ओ पंचायत को भेजा गया है नियम अनुसार जांच के उपरान्त कार्यवाही की जायेगी
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






