तेन्दुए के हमले में मृतक के आश्रित के खाते में भेजी गई 05 लाख की धनराशि
बहराइच 04 मई। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शुष्क मौसम के दृष्टिगत जनपद में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत ग्राम चोरवा में हुई अग्नि दुर्घटना में 01 व्यक्ति को गृह अहैतुक सहायता के रूप में रू. 5,000=00, तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम अहाता व गुलरिया में हुए अग्निकाण्ड मंे गृह अनुदान सहायता के रूप में 07 व्यक्तियों को रू. 40,000=00 तथा तहसील नानपारा के ग्राम अरनवा, सुजौली, डल्लापुरवा व पिपरिया में हुए अग्निकाण्ड में 32 व्यक्तियों को अहैतुक/गृह अनुदान के रूप में रू. 1,92,000=00 की सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा तहसील मिहींपुरवा के ग्राम धर्मापुर में 30 अप्रैल 2024 को हिंसक जीव तेन्दुए के हमले मृतक शमा पुत्री चुन्नू के वारिसान के खाते में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 5,00,000=00 हस्तान्तरित कर दी गई है।
डीएम ने बताया कि उपरोक्त अग्नि दुर्घटनाओं में जहां एक ओर मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचे वहीं दूसरी ओर सम्बन्धित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य सरकारी अमला भी मौके पर पहुंचा और पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









